भोपाल:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहकारिता से अंत्योदय और कृषक सहकारी ऋण मित्र योजना का उद्घाटन आज समन्वय भवन में करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने आज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सहकारिता से अंत्योदय योजना सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण योजना है।
अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ और मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक द्वारा संयुक्त रूप से यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पहले सुनिश्चित की जाएं। बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, अधिकारी मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



