राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस प्रशासन ने बंधक बनाये गये एक दर्जन से अधिक मजदूरों को मुक्त करा लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि गंडई, डोंगरगढ़, बेमेतरा, दुर्ग, साजा, धानखमरिया के 19 मजदूरों को महाराष्ट्र के जिला सोलापुर थाना अकलकोट दक्षिण के ग्राम हिल्ली में बंधक बनाकर मजदूरी कराया जा रहा था। इन मजदूरों को कल मुक्त करा लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार इस संबंध में एक टीम गठित कर महाराष्ट्र के सोलापुर रवाना किया गया था। जहां महाराष्ट्र के पटभनी जिले के ग्राम चारोटी तालूका निवासी भगवानदास राठौर (48) को गिरफ्तार किया गया। रवि और सोनिया पारधी का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिसका पता तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



