वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में रूसी दखल मामले की जांच कर रहे विशेष वकील रॉबर्ट मुलर को हटाने पर विचार नहीं कर रहे है। ट्रंप के ट्वीट से उन अटकलों को बल मिला था कि हताश राष्ट्रपति विशेष वकील से छुटकारा पाने की तैयारी कर सकते है।
व्हाइट हाउस के वकील टी कोब के गत रविवार को आये बयान के बाद शीर्ष कांग्रेसी रिपब्लिकनों ने चेतावनी दी थी कि यदि ट्रंप ने विशेष वकील रॉबर्ट मुलर को हटाया तो उन्हें इसके नतीजें भुगतने होंगे। सप्ताहांत किये ट्वीटों में ट्रंप ने पहली बार मुलर का नाम लेते हुए उन पर निशाना साधा था। राष्ट्रपति ने जांच के अस्तित्व को चुनौती दी थीं। इससे पूर्व रविवार को कुछ शीर्ष रिपब्लिन समेत कांग्रेस के सदस्यों ने चेतावनी दी थी कि वह मुलर को बर्खास्त करने के बारे में सोचे भी नहीं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



