Iran में फिर से राजदूत तैनात करेगा UAE

Summary :

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छह साल में पहली बार ईरान में अपने राजदूत को फिर से तैनात करने की योजना बना रहा है। यह घोषणा यूएई के विदेश मंत्रालय ने रविवार को की।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छह साल में पहली बार ईरान में अपने राजदूत को फिर से तैनात करने की योजना बना रहा है। यह घोषणा यूएई के विदेश मंत्रालय ने रविवार को की।यूएई की सरकारी डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने बताया कि ईरान में अमीरात के राजदूत सैफ मोहम्मद अल ज़ाबी आने वाले दिनों में तेहरान लौटेंगे, ताकि ‘‘दो पड़ोसियों और क्षेत्र के सामान्य हितों के लिए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखा जा सके।’’
यह कदम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका और ईरान के राजनयिक विश्व शक्तियों के साथ तेहरान के ऐतिहासिक परमाणु समझौते को बहाल करने संबंधी 16 महीने की बातचीत समाप्त करना चाहते हैं।अन्य खाड़ी देशों ने भी नरमी के संकेत दिये हैं। पिछले हफ्ते, कुवैत ने 2016 के बाद पहली बार तेहरान में एक नया राजदूत नियुक्त किया था। वहीं सऊदी अरब ने बगदाद की मध्यस्थता वाली वार्ता में ईरान के साथ तनाव समाप्त करने के लिए काम किया है।

Desk Team