ब्रिटेन की मेडिसिन्स एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने छह से 11 साल के बच्चों के लिए मॉर्डना कोविड-19 वैक्सीन स्पाइकवैक्स को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।
एमएचआरए की प्रमुख जून रेने ने अपने एक बयान में कहा,‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मॉर्डना की बनाई वैक्सीन स्पाइकवैक्स को ब्रिटेन में छह से 11 साल के बच्चों के लिए अधिकृत किया गया है। यह वैक्सीन इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है।‘‘

बयान के मुताबिक, जनवरी 2021 में स्पाइकवैक्स वैक्सीन को 18 वर्ष से अधिक उम, के वयस्कों के लिए अधिकृत किया गया था और अगस्त 2021 में इसे 12-17 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए अनुमोदित किया गया था। स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन ने अब तक कोरोनोवायरस के खिलाफ छह टीकों को मंजूरी दी है, जिनमें बायोएनटेक/फाइजर, जॉनसन एंड जॉनसन, मॉर्डना, नोवावैक्स, एस्ट्राजेनेका और वलनेवा द्वारा निर्मित टीके शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App


