सोशल मीडिया वेबसाइट कंपनी फेसबुक पर कैंब्रिज एनालिटिका डाटा सुरक्षा मामले में ब्रिटेन में पांच लाख पाउंड का जुर्माना लगाया गया है।
ब्रिटिश संसद की मीडिया समिति ने इस मामले की जांच की थी।
समिति के चेयरमैन डैमियन कोलिन्स ने कहा कि उपयोक्ताओं की जानकारियां सुरक्षित रखने में असफल रहने के कारण फेसबुक पर पांच लाख पाउंड का जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है।
कोलिन्स ने कहा , सूचना आयुक्त कार्यालय ने पाया कि फेसबुक ने लोगों की जानकारियां सुरक्षित रखने में असफल रहकर कानून का उल्लंघन किया है।
उन्होंने कहा कि फेसबुक को अब अपनी आंतरिक जांच की रिपोर्ट सूचना आयुक्त कार्यालय , हमारी समिति तथा अन्य प्रासंगिक जांच प्राधिकरणों के समक्ष पेश करना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



