ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने किया धारा 370 हटाने के फैसले का समर्थन

Summary :

ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ट्वीट के जरिए एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमे उन्होंने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को ख़त्म करने के फैसले का एक अच्छा कदम बताया है।

हिंदुस्तान द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के फैसले से एक तरफ जहां पाकिस्तान बौखलाया हुआ है, वहीँ दूसरी तरफ अनुच्छेद 370 खत्म करने पर ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भारत के फैसले का समर्थन किया है। 
ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने ट्वीट के जरिए एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमे उन्होंने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को ख़त्म करने के फैसले का एक अच्छा कदम बताया है। 
अमेरिका ने पाकिस्तान को मदद से किया इंकार

एक तरफ पाकिस्तान भारत के इस फैसले का विरोध करते हुए अन्य देशों से इस फैसले के विरोध की मांग कर रहा है। लेकिन पाक को हर जगह से मुँह की खानी पड़ रही है। जम्मू कश्मीर मामले पर चौतरफा घिरे पाक को अमेरिका ने समर्थन देने से मना कर दिया है। अमेरिका ने इस मामले को दोनों देशों का आंतरिक मामला बताते हुए अपनी कन्नी काट ली है। 
अब चीन से सहायता मांगने पहुंचे

आपको बता दें कि अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को इस मसले पर सहायता के चीन से मदद मांगने भेजा है। जानकारी के अनुसार कुरैशी चीन के कुछ बड़े नेताओं से मिलाकर भारत द्वारा घाटी में उठाए गए कदमों पर चर्चा करेंगे। 

Desk Team