राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन मुहैया कराने से संबंधित एक मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उत्तर कश्मीर में लंगेट विधानसभा सीट से विधायक रह चुके राशिद मुख्यधारा के पहले राजनेता हैं जिन्हें एनआईए ने मामले में गिरफ्तार किया है। राशिद आम तौर पर राशिद इंजीनियर नाम से जाने जाते हैं।
उनसे इससे पहले 2017 में पूछताछ की गई थी और इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें फिर से तलब किया गया था ।
अधिकारियों ने कहा कि वह सवालों के संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए और इसलिए हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने की जरूरत थी।


Download Android App
Download iOS App



