रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से अधिक समय हो गया है। रूस लगातार यूक्रेन के क्षेत्रों पर हमले कर रहा है। यूक्रेन के कई शहर रूस के आक्रमण से तबाह हो चुका है। लगातार चल रहे इस जंग के बीच यूक्रेन अपने खत्म हो रहे परमाणु ऊर्जा पर विशेष ध्यान दे रहा है।
युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की भरपाई
यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने गुरुवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को यह बताया कि युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की भरपाई करने की जरूरत है। ऊर्जा मंत्री जर्मन गैलुशचेंको ने बताया कि यूक्रेन को इस गर्मी या शरद ऋतु में चार नए परमाणु ऊर्जा रिएक्टरों पर निर्माण कार्य शुरू करने की उम्मीद है, क्योंकि देश रूस के साथ युद्ध के कारण खोई हुई ऊर्जा क्षमता की भरपाई करना चाहता है।


Download Android App
Download iOS App



