संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच संघर्षो को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने दोनों देशों से संयम बरतने का आग्रह किया है। गुतारेस के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
भारतीय सेना की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार पूर्वी लद्दाख घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कुल 20 जवान शहीद हो गए जिसके बाद पहले से जारी गतिरोध की स्थिति और गंभीर हो गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता एरी कनेको ने दैनिक प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी ।
चीनी सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद
कनेको ने कहा, “भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हिंसा और मौत की खबरों पर हम चिंता प्रकट करते हैं और दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह करते हैं।” लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प में भारतीय सैनिकों की शहादत के सवाल पर कनेको ने यह प्रतिक्रिया दी।


Download Android App
Download iOS App


