अफगानिस्तान में शिक्षा विभाग की घोषणा के अनुसार सभी उष्णकटिबंधीय प्रांतों में सार्वजनिक विश्वविद्यालय बुधवार को फिर से खुल गए।
खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान के कब्जे के बाद विश्वविद्यालय पहली बार खुले हैं।संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार देर रात देश के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में छात्राओं को शामिल करने की सराहना की है।
तालिबान के फैसले का संयुक्त राष्ट्र ने स्वागत
अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र के अभियान ने ट्वीट कर लिखा ‘संयुक्त राष्ट्र सभी छात्र-छात्राओं के लिए 02 फरवरी से सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के खुलने की घोषणा का स्वागत करता है। हर युवा व्यक्ति को शिक्षा की बराबर पहुंच बेहद जरूरी है।
अप्रैल माह से नए शैक्षिक वर्ष की शुरूआत
खामा प्रेस ने रिपोर्ट में बताया कि उच्च शिक्षा मंत्रालय की घोषणा के आधार पर गैर उष्णकटिबंधीय प्रांतों में मौजूद विश्वविद्यालय को मार्च में शुरू किया जाएगा, जबकि अप्रैल माह से नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत की जाएगी।
आपको बता दे कि तालिबान शासन के बाद अफगानिस्तान में स्कूल कॉलेज बंद थे। लेकिन छात्राओं की शिक्षा को लेकर अभी संशय बरकरार बना हुआ हैं। तालिबान महिलाओं के प्रति कट्टरता का द्वेष रखता हैं। अफगानिस्तान में इस्लामिक कट्टर कानून के चलते महिलाओं के अधिकारों के काफी हनन बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



