रमजान का महीना चल रहा ऐसे में पुरे विश्व भर में कुरान जलाने वाले मामले से आक्रोश देखा जा रह है। आपको आगे बता दें सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज ने डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने रमजान के दौरान कुरान की एक प्रति जलाने की कड़ी आलोचना की है।
जानकारी के आधार पर दक्षिणपंथी रैसमस पलुदन द्वारा कुरान को जलाने की निंदा करते हुए, उन्होंने संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया, सहिष्णुता और सम्मान के मूल्यों को मजबूत किया, नफरत और अतिवाद फैलाने वाली हर चीज को खारिज कर दिया।

दूतावास के सामने रमजान के महीने में कुरान जलाने से दुनियाभर में आक्रोश
इतना ही नहीं राजा सलमान ने मंगलवार को जेद्दा में अल-सलाम पैलेस में एक कैबिनेट सत्र के दौरान इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान को जलाने पर चर्चा की। इस्लाम विरोधी नेता रासमस पलुदन ने शुक्रवार को कोपेनहेगन में तुर्की दूतावास के सामने कुरान की एक प्रति जलाई। उसने एक मस्जिद के सामने कुरान की प्रति भी जलाई।
पालुदान का कहना है कि जब तक स्वीडन नाटो में शामिल नहीं हो जाता, तब तक वह हर शुक्रवार को कुरान की प्रति जलाता रहेगा। दरअसल, नाटो में स्वीडन के शामिल होने के रास्ते में तुर्की आड़े आता रहा है, जिसके लिए पलुदान तुर्की दूतावास के सामने कुरान की प्रतियां जला रहा है। देखा जाए तो इस मामले की वजह से हर कोई निंदा इस वक्तव्य की कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



