वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश विभाग ने 34 एफ-35 कन्वेंशनल टेकऑफ एंड लैंडिंग (सीटीओएल) लड़ाकू विमान बेल्जियम को बेचने के मसौदे को मंजूरी दे दी है। विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, यह बिक्री अनुमानित रूप से 6.53 अरब डॉलर में होगी। इस बिक्री में 38 प्राट एंड व्हाइटनी एफ-135 इंजन, 34 इंस्टॉल और चार स्पेयर्स के साथ अन्य उपकरण भी शामिल होंगे। बयान के मुताबिक, इस बिक्री से साझेदार देश की सुरक्षा स्थिति में सुधार होगा। फिनलैंड, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, स्पेन और अन्य देश भी इस जेट विमान के संभावित ग्राहक हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



