रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को आज 13वां दिन है और दोनों देशों के बीच हुई तीसरे दौर की वार्ता भी असफल साबित हुई। इस बीच अमेरिका ने नाटो देशों को यूक्रेन की मदद करने के लिए फाइटर प्लेन देने की मंजूरी दे दी है। हालांकि मंजूरी मिलने के बावजूद भी नाटो के किसी देश ने यूक्रेन को फाइटर जेट नहीं दिए हैं। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी धमकी दी थी कि, कोई अन्य देश यूक्रेन की मदद करता है तो उसे युद्ध में शामिल माना जाएगा।
पोलैंड ने नहीं भेजे फाइटर जेट
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने नाटो देशों से एक बार फिर युद्ध में सहायता करने की अपील की थी। उन्होंने यूक्रेन को फाइटर जेट और हथियार देने की मांग की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड ने यूक्रेन को मिग- 29s भेजना चाहता था लेकिन बाद में इसे इंकार कर दिया। पोलैंड के अलावा अन्य नाटो देश भी इस मामले में मदद का हाथ बढ़ाने को तैयार नहीं हैं। और अमेरिका तो पहले ही साफ मन कर चुका है कि, वह अपनी कोई भी सेना यूक्रेन में नहीं भेजेगा।
पीएम मोदी ने भी दोनों राष्ट्रपति से की थी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। उन्होंने दोनों देशों से युद्ध को रोकने की बात कही थी। इस बीच यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सेना ने हमले तेज किए हुए है जिसकी वजह से कई लोग अपना देश छोड़कर जा चुकें हैं। अब दोनों देशों के बीच चौथे दौर की वार्ता 10 मार्च को तुर्की में होने है।


Download Android App
Download iOS App



