अमेरिका ने दक्षिण सूडान में शांति प्रयासों में बाधा डालने के आरोप में देश के दो मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री कौउल मनयांग जूक और कैबिनेट मामलों के मंत्री मार्टिन एलिया लोमुरो के खिलाफ पारित आदेश के अनुसार यदि अमेरिका में इनकी कोई भी सम्पत्ति हो तो उसे जब्त किया जाता है और देश में इनका आना प्रतिबंधित रहेगा।
विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में कहा,‘‘ दक्षिण सूडान की जनता ऐसे नेताओं की हकदार है जो शांतिपूर्ण ढंग से सत्ता हस्तांतरण के लिए जमीन तैयार करें।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम दक्षिण सूडान की सरकार और विपक्ष के नेताओं से शांति प्रक्रिया बाधित करने वालों से दूरी बनाने का अनुरोध करते हैं साथ ही बढ़ाई गई समय सीमा के भीतर ही एकता सरकार के गठन के लिए जरूरी सभी प्रकार का समन्वय करने की अपील करते हैं।’’
बयान में कहा गया कि ‘‘ लोमुरो दक्षिण सूडान में विपक्षी बलों के खिलाफ हमले करने के लिए स्थानीय मिलिशिया को सक्रिय रूप से भर्ती करने और उन्हें संगठित करने के जिम्मेदार हैं।’’ उधर दक्षिण सूडान ने अमेरिका के इस कदम की निंदा की है।
राष्ट्रपति के प्रवक्ता एटने वेक एटेने ने ‘एएफपी’ से कहा, ‘‘ प्रतिबंध लगा कर आप मदद नहीं कर रहे हैं, आप स्थिति को और गंभीर कर रहे हैं। लोमुरो ने शांति प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अमेरिका से दक्षिण सूडान के साथ खड़े होने का आग्रह करते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



