बाल्टीमोर में दो बंदूकधारियों ने एक हुक्का लाउंज के बाहर भीड़ पर गोलियां बरसाईं जिससे सात लोग घायल हो गए। घटना रविवार सुबह की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अज्ञात संदिग्धों ने देर रात करीब पौने दो बजे गोलीबारी शुरू की। हमलावरों में से एक के पास राइफल थी और दूसरे के पास एक हैंडगन थी।
झारखंड विधानसभा परिणाम : जमशेदपुर से रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे एक पर पीछे
पुलिस ने कहा कि हमले का कारण अब तक अज्ञात है और वह संदिग्धों की तलाश कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी रिचर्ड वोरले ने बताया कि हमलावर कार से निकले और भीड़ पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल चार पीड़ितों की उम्र 17 वर्ष, 18 वर्ष, 20 वर्ष और 27 वर्ष है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीन अन्य घायलों का भी इलाज करवाया गया। वोरले ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि हमलावरों ने भीड़ को निशाना क्यों बनाया। इससे पहले, शनिवार को भी गोलीबारी की दो घटनाएं हुई थीं।


Download Android App
Download iOS App



