कोरोना संकट : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अचानक बंद की प्रेस वार्ता, जानिए क्या है वजह

Summary :

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि “व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता का क्या मकसद है जब पारंपरिक मीडिया केवल प्रतिकूल प्रश्न करती है और फिर सच्चाई दिखाने से या तथ्यों को सही-सही सामने रखने से इनकार कर देती है।”

अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर लगातार जारी है। देश में संक्रमितों और वायरस से होने वाली मौतों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प डेली प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करते थे। वहीं अब ट्रंप की मरीजों को टीके से रोगाणुनाशक देने की सलाह पर विवाद छिड़ गया। इस विवाद  के दो दिन बाद उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस विषय पर हो रही नियमित प्रेस वार्ता के लिए उनका वक्त निकालना जरूरी नहीं है।
उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने संवाददाता सम्मेलनों को फिलहाल के लिए रोके जाने पर विचार करने संबंधी खबरों की एक तरह से पुष्टि की है। इन वार्ताओं में कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के प्रशासन के तरीके को लेकर ट्रंप से बहुत तीखे सवाल किए जाते हैं और यह वार्ता शाम के वक्त टेलीविजन चैनलों के केंद्र में रहती है।

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि “व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता का क्या मकसद है जब पारंपरिक मीडिया केवल प्रतिकूल प्रश्न करती है और फिर सच्चाई दिखाने से या तथ्यों को सही-सही सामने रखने से इनकार कर देती है।” उन्होंने कहा कि “उन्हें अच्छी रेटिंग मिल जाती है और अमेरिकी लोगों को कुछ नहीं फर्जी खबरें मिलती हैं। यह समय और प्रयास की बर्बादी है।”

प्रवासी श्रमिकों की समस्या को सुलझाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होनी चाहिए : कांग्रेस

बता दें कि ट्रंप ने गुरुवार को यह कहकर दर्शकों को चौंका दिया था कि डॉक्टर कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज उनके शरीर में पराबैंगनी किरणों को या घर में इस्तेमाल होने वाले रोगाणुनाशकों को टीके के जरिए पहुंचाकर कर सकते हैं। शीर्ष चिकित्सा विशेषज्ञों और रोगाणुनाशक उत्पादकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिलने के बाद शनिवार को ट्रंप ने सफाई दी कि उन्होंने यह व्यंग्य में कहा था।

Desk Team