अमेरिका ने पूर्वी एशिया में आपूर्ति के लिए लाखों डॉलर मूल्य के ईरानी तेल की अवैध बिक्री में मदद देने के आरोप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित एक फर्म और कई एशियाई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
कोषागार विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने सोमवार को ईरानी पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में मदद देने के लिए यूएई स्थित ’ब्लू कैक्टस हेवी इक्विपमेंट एंड मशीनरी स्पेयर पार्ट्स ट्रेडिंग’ कंपनी पर कई प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।हांगकांग स्थित फारवेल कैन्यन एचके लिमिटेड, शेकुफेई इंटरनेशनल ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड और पीजेडएनएफआर ट्रेडिंग लिमिटेड भी उन कंपनियों में शामिल हैं, जिन पर ईरानी तेल की बिक्री में मदद को लेकर अमेरिकी कोषागार विभाग द्वारा प्रतिबंध लगाए गए हैं।अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु समझौते में दोबारा शामिल होने की कोशिशों के बीच ये प्रतिबंध घोषित किए गए हैं। मई 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी परमाणु समझौते से अलग होने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



