यूक्रेन में रूस के प्रभाव को कम करने के मकसद से अमेरिका ने यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इस सहायता के तहत यूक्रेन को अतिरिक्त प्रशिक्षण, उपकरण और सलाह दी जाएगी ताकि यूक्रेन अपनी ताकतों की रक्षात्मक क्षमता बढ़ा सके।
बयान में कहा गया, ‘यह अमेरिका और यूक्रेन के बीच दीर्घकालिक रक्षा संबंधों की पुष्टि करता है।’ बयान में यह भी कहा गया कि 2014 से अमेरिका कुल एक अरब डॉलर से ज्यादा की सुरक्षा सहायता यूक्रेन को प्रदान कर चुका है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को व्हाइट हाउस द्वारा इस क्षेत्र के किस्मत का फैसला करने के लिए रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद पेंटागन का यह बयान आया है।
अमेरिका के लिए रूस के राजदूत राष्ट्रपति एनटोली एंटोनोव ने कहा था कि सोमवार को हेलसिंकी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में जनमत संग्रह कराने की संभावना की बात उठाई थी।


Download Android App
Download iOS App



