कहर बरपाते कोरोना के बीच पाकिस्तान में 21 अप्रैल से 50-59 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण होगा शुरू

Summary :

कोरोना महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय कमान और ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने 21 अप्रैल से कोविड-19 के खिलाफ 50-59 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की है।

कोरोना महामारी के बढ़ते कहर को देखते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय कमान और ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने 21 अप्रैल से कोविड-19 के खिलाफ 50-59 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की है। 
शनिवार को ट्विटर पर योजना और विकास मंत्री असद उमर ने कहा, 21 अप्रैल (बुधवार) से 50 से 59 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरू करने के लिए आज की एनसीओसी बैठक में निर्णय लिया गया। एक बार फिर सभी को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 
अब तक 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों का ही टीकाकरण किया जा रहा था। दो फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान की गति यहां बहुत ही धीमी है। 22 करोड़ की आबादी वाले देश में महज 13 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। 
देश में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 79,108 तक पहुंच गई, जिसमें से अभी 4,984 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पाकिस्तान ने अब तक कुल 7,50,158 मामले दर्ज किये जा चुके हैं, जिसमें 16,094 मौतें और 6,54,956 रिकवर हो चुके हैं।

Desk Team