अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया। देश के अधिकांश हिस्सों में मतदान के दौरान कोई बड़ी समस्या होने की सूचना नहीं मिली है। मंगलवार को देशभर में लगभग 4.45 करोड़ मतदाता मतदान कर चुके थे।
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा, सीनेट के एक तिहाई और राज्य के हजारों विधायी व कार्यकारी पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के पास फिलहाल प्रतिनिधि सभा में मामूली बहुमत है। यह 1955 के बाद से सदन में सबसे कम बहुमत है। डेमोक्रेटिक पार्टी के पास सीनेट में बहुमत नहीं है तथा डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी के पास 50-50 प्रतिशत सीटें हैं। ऐसे में इस चुनाव के जरिए पता चलेगा कि डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत बरकरार रहेगा या नहीं।


Download Android App
Download iOS App



