भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को यहां गुजरात के पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया।
नड्डा के आवास पर आयोजित बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया व पुरुषोत्तम रूपाला और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल मौजूद थे।
इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और गुजरात इकाई के महासचिव (संगठन) रत्नाकर भी बैठक में शामिल हुए।
सोमवार को शाह के आवास पर मैराथन बैठक हुई थी, जिसमें गुजरात के भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया था।
गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के लिए एक दिसंबर जबकि दूसरे दौर के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



