अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान देश के भविष्य के लिए केंद्रित है और उन्हें वोट देने का अर्थ है एक बेहतर अमेरिका को वोट देना। मेलानिया, बृहस्पतिवार को फ्लोरिडा के टंपा में पहली बार अपने पति के साथ किसी चुनावी रैली में नजर आईं। यह उनकी दूसरी चुनावी रैली थी।
मेलानिया ने कहा, “जिन्हें अब भी यह निर्णय करना है कि वे मंगलवार को किसे वोट देंगे, मुझे उम्मीद है कि मैं आपसे जो कहूंगी उससे साबित होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप को वोट देने का अर्थ एक बेहतर अमेरिका को वोट देना होगा।
उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब मीडिया के जरिये हमारे घरों में घृणा, नकारात्मकता और भय का संदेश दिया जा रहा है और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां राजनीतिक दृष्टिकोण को काट-छांट कर प्रस्तुत कर रही हैं, हमें यह याद रखनाजरूरी है कि क्या आवश्यक है। मेरे पति के प्रशासन का ध्यान भविष्य पर केंद्रित है।मेलानिया ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने शोर को बंद कर अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित किया है।
उन्होंने कहा, “मेरे पति के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र को फिर से सम्मान मिला है, हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, हमने युद्ध जीते हैं और नए युद्धों से दूरी बनाई है। हमने मध्य पूर्व में शांति के समझौते किये हैं। हमने केवल इसके बारे में बात ही नहीं की बल्कि यरुशलम में अपना दूतावास स्थानांतरित किया।”
उन्होंने चुनावी सभा में “चार साल और” के नारे लगवाए और कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी मूल्य और विचार सुरक्षित हैं। कोविड-19 की वैक्सीन के बारे में मेलानिया ने कहा कि देशवासियों को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



