लंदन : दुनिया में कई अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं, ऐसी एक घटना यार्कशायर की हैं। नौकरी से निकाले जाने की भी कई गंभीर वजहें तो आपने सुनी होंगी लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि बिना ब्रा पहने ऑफिस जाने पर भी किसी को नौकरी से निकाला जा सकता है। ऐसा ही कुछ अजीब मामला ब्रिटेन में सामने आया है। एक बार में काम करने वाली 22 साल की युवती केट हना का दावा है कि उसे ब्रा नहीं पहनने पर काम से निकाल दिया गया।
फेसबुक पर केट ने एक पोस्ट में इस पूरे वाकये का जिक्र किया है। केट ने पोस्ट के साथ ग्रे क्रू नेक वाली टीशर्ट की फोटो भी अपलोड की जिस पर उसके बॉस ने आपत्ति जताई थी।
केट ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, यॉर्कशायर के एक पब ‘बर्ड ऐंड बीयर’ में वह एक टीशर्ट पहन कर गई थीं जिस पर उसके बॉस के भाई ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सच्चाई बताने पर उसे कानूनी कार्रवाई की धमकियां भी मिल रही हैं।
फेसबुक पोस्ट में केट ने लिखा, ‘मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है क्योंकि मैंने ब्रा पहनने से इनकार कर दिया था। कल मेरी मैनेजर के भाई ने मुझ पर बेहूदी टिप्पणियां की थीं, मुझे बहुत असहज महसूस हो रहा था, मैं सदमे में थी कि मेरे साथ ऐसा हो रहा है। यह सब कुछ जब हो रहा था तो मेरी बॉस वहां मौजूद थीं, बदकिस्मती से उन्होंने भी अपने भाई का साथ दिया और मुझसे कहा कि मैं बिना ब्रा पहने हुए काम करने नहीं आ सकती हूं। यह सब कुछ मुझसे तीन स्टाफ मेंबर्स के सामने कहा गया।’


Download Android App
Download iOS App




