वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के मुख्यालय का दौरा नहीं करेंगे। एमएसएनबीसी केबल टीवी नेटवर्क ने आज इस बात की जानकारी दी। श्री ट्रम्प द्वारा जेम्स कोमी को एफबीआई के निदेशक पद से हटाए जाने के बाद संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने श्री ट्रम्प के एफबीआई मुख्यालय के दौरे को लेकर आशंका व्यक्त की थी। अधिकारियों के अनुसार यदि श्री ट्रम्प एफबीआई मुख्यालय का दौरा करते हैं तो उनका उचित स्वागत नहीं किए जाने की संभावना है।
इस संबंध में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हकैबी सैंडर्स ने सीबीएस टीवी न्यूज चैनल को दिए एक साक्षात्कार में श्री ट्रम्प के एफबीआई मुख्यालय के दौरे की संभावना व्यक्त की थी। प्रवक्ता के अनुसार श्री ट्रम्प एफबीआई के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए संघीय जांच एजेंसी के मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



