मेक्सिको सिटी : मेक्सिको के उत्तरी शहर तमाउलिपास में लापता लोगों की तलाश में लगी एक जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता की सशस्त्र बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने बताया कि मिरिआम रोड्रिगेज को उनके घर पर बंदूकधारियों ने गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गयी।
मेक्सिको के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस हत्याकांड की ङ्क्षनदा करते हुए कहा कि सरकार मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले लोगों की सुरक्षा करने में विफल रही है। वर्ष 2014 में अपनी बेटी के लापता होने के बाद श्रीमती रोड्रिगेज ने उसकी तलाश शुरू की थी लेकिन उन्हें सान फर्नांडो के तमाउलिपास शहर में बेटी का शव मिला था। लापता लोगों की तलाश के लिए प्रतिबद्ध एक नागरिक समाज समूह ने बताया कि श्रीमती रोड्रिगेज लापता लोगों के काम में लगी रहती थीं।
तमाउलिपास के अटार्नी जनलर इरविंग बारिओस ने बताया कि श्रीमती रोड्रिगेज को पुख्ता सुरक्षा मुहैया करायी गयी थी और उनके घर पर एक दिन में तीन बार पुलिस गश्त करने जाती थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के अपहरण एवं हत्या मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला चल रहा है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



