वैश्विक कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 23.82 करोड़ से ज्यादा हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 48.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6.49 अरब से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरे स्थान पर
मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 238,237,900, 4,856,841 और 6,492,184,851 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों 44,453,347 और 714,058 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,971,607 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,5782,738), यूके (8,232,081), रूस (7,687,559), तुर्की (7,475,085), फ्रांस (7,157,206), ईरान (5,716,394), अर्जेंटीना (5,266,275), स्पेन (4,977,448), कोलंबिया (4,973,325), इटली (4,701,832), जर्मनी (4,323,346), इंडोनेशिया (4,228,552) और मैक्सिको (3,723,235) है।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें ब्राजील (601,213), भारत (450,782), मैक्सिको (282,086), रूस (213,522), पेरू (199,672), इंडोनेशिया (142,716), यूके (138,167), इटली (131,355), कोलंबिया (126,655), ईरान (122,868), फ्रांस (117,966) और अर्जेंटीना (115,491) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



