वाशिंगटन : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.24 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 559,000 से अधिक हो गई हैं।
यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 12,461,962 थी, जबकि इससे हुई मौतों की संख्या बढ़कर 559,481 हो गई थी।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में दुनिया भर में सबसे अधिक संक्रमण 3,182,385 और उससे हुई मौत 134,073 के साथ सर्वाधिक प्रभावित देश है। ब्राजील 1,800,827 संक्रमण के मामलों और 70,398 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।
वहीं सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की दृष्टि से भारत तीसरे (8,20,916) स्थान पर है, और उसके बाद रूस (712,863), पेरू (319,646), चिली (309,274), ब्रिटेन (289,678), मेक्सिको (289,174), स्पेन (253,908), ईरान (252,720), दक्षिण अफ्रीका (250,687), पाकिस्तान (243,599), इटली (242,639), सऊदी अरब (226,486), तुर्की (210,965), फ्रांस (208,015), जर्मनी (199,332), बांग्लादेश (178,443), कोलंबिया (133,973), कनाडा (108,959) और कतर (102,630) है।
वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश ब्रिटेन (44,735), इटली (34,938), मेक्सिको (34,191), फ्रांस (30,007), स्पेन (28,403), भारत (22,123), ईरान (12,447), पेरू (11,500) और रूस (11,000) हैं।


Download Android App
Download iOS App



