दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का फैलाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना को अभी भी काबू में लाया जा सकता है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा कि लगातार बढ़ रहे मामलों के बावजूद इसे रोक सकते हैं। इस क्रम में उन्होंने इटली, स्पेन, साउथ कोरिया और भारत के सबसे बड़े स्लम क्षेत्र का उदहारण पेश किया।
उन्होंने कहा कि वायरस कितना खतरनाक था लेकिन सख्त कदम उठाकर इसपर काबू किया गया। गेब्रेयेसुस ने कहा कि पिछले 6 हफ्तों में कोरोना के मामले दोगुने से ज्यादा हुए हैं। लेकिन कई उदाहरण ऐसे भी हैं जहां देखा गया कि भले ही यह वायरस तेजी से फैला हो लेकिन फिर भी इसपर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इटली, स्पेन, साउथ कोरिया और भारत में धारावी। मुंबई का धारावी काफी आबादी वाला इलाका है लेकिन वहां टेस्टिंग, ट्रेसिंग, आइसोलेशन और इलाज के दम पर कोरोना वायरस की चेन ब्रेक करने में कामयाबी मिली।
बता दें कि बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नौ नए मामले आने से धारावी में संक्रमितों की संख्या 2,347 हो गयी है। उन्होंने बताया कि धारावी में वर्तमान में 291 मरीज हैं जबकि 1,851 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। एक समय तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे धारावी में दादर और माहिम की तुलना में कोविड-19 के कम मामले हैं। धारावी एशिया का सबसे बड़ा झुग्गी बस्ती क्षेत्र हैं । यह ढाई वर्ग किलोमीटर में फैला है और छोटी-छोटी झुग्गियों में करीब 6.5 लाख लोग रहते हैं।
गौरतलब है कि जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.24 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 559,000 से अधिक हो गई हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नए अपडेट में बताया कि शनिवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 12,461,962 थी, जबकि इससे हुई मौतों की संख्या बढ़कर 559,481 हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



