मुंबई के उपनगरीय क्षेत्र बोरीवली स्थित एक शॉपिंग मॉल में शनिवार तड़के भयंकर आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोरीवली में एसवी मार्ग स्थित इंद्रप्रस्थ मॉल के तहखाने में तड़के लगभग तीन बजे आग लगने की सूचना मिली।
उन्होंने कहा, ‘‘यह मॉल तीन मंजिला है और एक तहखाना भी है। आग तहखाने में लगी और दो मंजिलों तक फैल गई।’’ अधिकारी ने बताया कि पहले आग को दूसरे स्तर की श्रेणी में रखा गया लेकिन बाद में करीब चार बजे इसे तीसरे स्तर और फिर छह बजकर 25 मिनट पर चौथे स्तर की श्रेणी में रखा गया।
चौथे स्तर की आग में दमकल विभाग की कम से कम 16 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘आसपास के इलाके में आसमान में काले रंग का धुआं फैल गया।’’ उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अब भी चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



