विश्व में साल 2019 से लेकर अब तक कोरोना महामारी की चपेट में 25.81 करोड़ लोग आ चुके हैं। इस दौरान वायरस से संक्रमित हुए 51.5 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वैश्विक महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के दौरान विश्व में 7.42 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में कोरोना के वैश्विक मामले 258,172,735 तक पहुंच गए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 5,158,642 और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: 7,423,214,529 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामले 47,886,798 और 772,414 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। भारत कोरोना वायरस के मामलों में दूसरा सबसे हिट देश है जहां कोरोना संक्रमितों के 34,518,901 मामले हैं जबकि 465,911 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना संक्रमितों के 22,020,412 मामले हैं जबकि 612,782 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (9,941,704), रूस (9,205,431), तुर्की (8,598,380), फ्रांस (7,611,366), ईरान (6,077,438), जर्मनी (5,418,774), अर्जेंटीना (5,315,989), स्पेन (5,096,538) और कोलंबिया (5,050,255) हैं।
जिन देशों ने 1,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें मेक्सिको (292,471), रूस (260,319), पेरू (200,866), यूके (144,414), इंडोनेशिया (143,744), इटली (133,247), ईरान (128,956), कोलंबिया (128,138), फ्रांस (120,853) और अर्जेंटीना (116,382) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



