दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 23.14 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 47.4 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक कुल 6.07 अरब से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ है। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।
रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की संख्या क्रमश: बढ़कर 231,477,987, 4,742,762 और 6,072,672,218 हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों क्रमश: 42,901,854 और 687,746 के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 33,624,419 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (21,343,304), यूके (7,667,290), रूस (7,291,097), फ्रांस (7,080,675), तुर्की (7,013,609), ईरान (5,519,728), अर्जेंटीना (5,249,840), कोलंबिया (4,950,253), स्पेन (4,946,601), इटली (4,657,215), इंडोनेशिया (4,206,253), जर्मनी (4,199,029) और मेक्सिको (3,619,115) हैं।
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनमें ब्राजील (594,200), भारत (446,658), मैक्सिको (274,703), पेरू (199,182), रूस (199,450), इंडोनेशिया (141,381), यूके (136,465), इटली (130,653) कोलंबिया (126,102), ईरान (119,082), फ्रांस (117,157) और अर्जेंटीना (114,849) शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



