यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध विराम होने पर वह इजराइल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। जेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से कहा कि वह यरुशलम में पुतिन से मिलने के लिए तैयार हैं। बेनेट ने पुतिन के साथ बैठक के लिए मास्को का दौरा किया तथा जेलेंस्की, फ्रांस और जर्मनी के नेताओं के साथ कई बार बात की।
जेलेंस्की ने कहा कि बेनेट ने उन्हें पुतिन के साथ अपनी बातचीत के बारे में सूचित किया। हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह विवरण साझा नहीं कर सकते।पुतिन ने जेलेंस्की की ओर से वार्ता के लिए पहले किये गये कई प्रस्तावों की अनदेखी की है। जेलेंस्की ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस यूक्रेन की राजधानी पर तभी कब्जा कर सकता है ‘‘यदि वे हम सभी को मार डालते हैं।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘अगर यही उनका लक्ष्य है, तो उन्हें आने दें।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वे रिहायशी इलाकों समेत अन्य जगहों पर बमबारी करना जारी रखते हैं और पूरे क्षेत्र की ऐतिहासिक स्मृति को मिटा देते हैं, तो वे कीव में दाखिल हो सकते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



