आज का राशिफल (20 फरवरी 2021)
वित्तीय क्षेत्र में लेन-देन करते समय नियमों एवं शर्तों का पालन अवश्य करें, अन्यथा उच्चाधिकारी द्वारा कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है। शाम के समय वाहनादि सावधानी पूर्वक चलाएं। जेबकतरों से सावधान रहें।
अमित शाह का बंगाल दौरा
गृहमन्त्री श्री अमित शाह ने प. बंगाल का दो दिवसीय दौरा करके राज्य में चुनावी युद्ध का शंखनाद कुछ इस तरह किया है कि कोलकाता में सत्तारूढ क्षेत्रीय पार्टी तृणमूल कांग्रेस को भी अपनी ‘तुरही’ से जवाबी स्वरनाद करना पड़े।
मोदी की सफल कोविड कूटनीति
कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने में भारत सफल होता दिखाई दे रहा है, लेकिन कोरोना वायरस के नए वेरिएर का खतरा बरकरार है। भारत ने अपने कई पड़ोसी देशों को मुफ्त में वैक्सीन पहुंचाई है और ब्राजील जैसे देशों को भी पहली खेप मुफ्त में दी है।
दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हिंसा मामले में 200 लोगों की तस्वीरें जारी कीं
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा में कथित तौर पर शामिल 200 लोगों की तस्वीरें जारी की हैं।
भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है : राहुल गांधी
मध्य प्रदेश में 24 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा बलात्कार के लिए हमेशा पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराती है।
मंगलयान-2 एक ‘ऑर्बिटर’ अभियान होगा : इसरो प्रमुख
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के रोवर ‘पर्सिवियरन्स’ के शुक्रवार तड़के मंगल ग्रह की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने देर शाम कहा कि ‘लाल ग्रह’ के लिए भारत का मंगलयान-2 एक ‘ऑर्बिटर’ होने की संभावना है।
प्रियंका किसानों के पक्ष में मथुरा के एक गांव में 23 फरवरी को जनसभा को करेंगी संबोधित
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शनरत किसानों के पक्ष में 23 फरवरी को यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
उन्नाव मामले में एक नाबालिग सहित 2 को किया गिरफ्तार
उन्नाव में दो दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पड़ोस के गांव के निवासी एक युवक और उसके एक नाबालिग साथी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसजीपीसी ने ननकाना साहिब के दर्शन के लिए अनुमति देने की खातिर मोदी, शाह को लिखा पत्र
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे अपील की कि सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे का दौरा करने की अनुमति दी जाए।
नौसेना प्रमुख एडमिरल सिंह ने ‘ट्रोपेक्स’ अभ्यास के सभी पहलुओं की समीक्षा की
नौसेना प्रमुख एडमिरल करमवीर सिंह ने हाल में संपन्न नौसैन्य अभ्यास की शुक्रवार को विस्तृत समीक्षा की। इस अभ्यास के दौरान हिंद महासागर क्षेत्र में अभ्यास के दौरान युद्धपोतों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल हुआ था। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।