मध्य प्रदेश में 24 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा बलात्कार के लिए हमेशा पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लापरवाही बरतती है।
भोपाल में एक युवती ने व्यक्ति द्वारा बलात्कार करने और बुरी तरह मारपीट का आरोप लगाया था। उसने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘‘भोपाल रेप पीड़िता एक महीने बाद भी न्याय से कोसों दूर है क्योंकि भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार का ज़िम्मेदार ठहराती है और कार्यवाही में ढील देती है जिससे अपराधियों को फ़ायदा होता है।’’
उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच।’’


Download Android App
Download iOS App



