फिर से लॉक हो जाएगा शंघाई शहर , कोरोना तेजी से पसार रहा हैं पैर
चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने सबसे बड़ शहर, शंघाई में लॉकडाउन की घोषणा की।
कांग्रेस नेता रिपुनाथ सेठ का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कांग्रेस नेता और ओडिशा के पूर्व मंत्री रिपुनाथ सेठ का रविवार को बारगढ़ जिले में उनके पैतृक स्थान पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कैबिनेट मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक प्रमुख मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया।
नीतीश मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी को बर्खास्त की मांग, भाजपा ने किया लिखित अनुरोध
सियासी तनातनी के बाद भाजपा ने वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं , काफी दिनोंं से बिहार की सियासत में राजग के अंदर मुकेश सहनी के प्रति भाजपा कार्यकर्ता आक्रामक हो रहे थे।
क्रिकेटर रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख का रूपये का जुर्माना
मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेले गये आईपीएल मैच में धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
महाराष्ट्र : पुलिस आयुक्त का नाम लेकर वसूली करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र स्थित पिंपरी चिंचवड के पुलिस आयुक्त कृष्ण प्रकाश का नाम लेकर कथित तौर पर एक व्यक्ति का भूमि विवाद सुलझाने के एवज में वसूली के आरोपी 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत
गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने की अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग
पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति चरमरा जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को राज्य में अनुच्छेद 355 लागू करने की मांग की..
यूपी: मायावती ने अपने भतीजे को दिया बड़ा प्रमोशन, बनाया बसपा का राष्ट्रीय समन्वयक
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक और भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
दिल्ली सरकार के तीन विभाग बेघर बच्चों के लिए बोर्डिंग स्कूल खोलने में करीबी तालमेल करेंगे
दिल्ली सरकार के तीन विभाग बेघर बच्चों के लिए एक ‘बोर्डिंग स्कूल’ (आवासीय विद्यालय) खोलने में करीबी समन्वय करेंगे। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक दिन पहले अपने बजट भाषण के दौरान इस बारे में घोषणा की थी।