सोमवार को गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत

Summary :

गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

गोवा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सोमवार को दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।  सावंत इससे पहले 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। वह लगातार तीसरी बार सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गये हैं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी को पराजित किया था।
शपथ गृहण समारोह में शामिल रहेंगा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा नौ राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। शपथग्रहण समारोह राजधानी पणजी के समीप तालेगांव के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा, आयोजित कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोग मौजूद रहेंगे।
काले मुखौटे व काले कपड़े पहने लोगों की शपथ गृहण समारोह में नही कर सकेंगे प्रवेश
गोवा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेत तनावडे ने कहा कि समारोह स्थल सभी के लिए खुला रहेगा, लेकिन काले मुखौटे और काले कपड़ पहने लोगों को भीतर जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसकी आलोचना की है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ पंजीकर ने कहा, ‘‘ भाजपा काले मुखौटे और काले कपड़ से क्यों डरती है। यह एक इतिहास है कि गोवा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नए नियम लागू किये जा रहे हैं।’’ सूत्रों के मुताबिक नयी सरकार में 12 विधायकों के शामिल होने की संभावना है।
 

Desk Team