फिर से लॉक हो जाएगा शंघाई शहर , कोरोना तेजी से पसार रहा हैं पैर

Summary :

चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने सबसे बड़ शहर, शंघाई में लॉकडाउन की घोषणा की।

चीन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपने सबसे बड़ शहर, शंघाई में लॉकडाउन की घोषणा की। बीबीसी ने रविवार को सूचना दी। अगले नौ दिनों में शंघाई शहर को दो चरणों में पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, जबकि अधिकारी लोगों के बीच कोविड -19 परीक्षण करेंगे। शंघाई, चीन का एक महत्वपूर्ण वित्तीय केंद, है। यह लगभग एक महीने से कोविड संक्रमण की एक नयी लहर का सामना कर रहा है।
देश की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल आर्थिक प्रभावों से बचने के लिए अधिकारी लोगों को शहर में बंद करने के लिए अनिच्छुक हैं। हालांकि शनिवार को शंघाई ने दो साल पहले महामारी के शुरुआती दिनों के बाद से अपने उच्चतम दैनिक मामले दर्ज किए, जिससे अधिकारियों को शहर को बंद करने का फैसला करना पड़।
ओधौगिक व परिवहन परिचालन रहेगा बंद
लॉकडाउन दो चरणों में होगा। पहले शहर के पूर्वी हिस्से में सोमवार से 1 अप्रैल तक और पश्चिमी तरफ।5 अप्रैल तक प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि शहर में सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से निलंबित रहेगा और फर्मों और कारखानों को परिचालन रोकना होगा।सरकार ने शहर के नागरिकों के लिए दिशा निर्देशों का एक सेट तैयार किया है और उन्हें अपने वीचैट खाते पर प्रकाशित किया है।
 

Desk Team