अगले सप्ताह बांग्लादेश के दौरे पर जा सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से 28 अप्रैल को बांग्लादेश की यात्रा पर जा सकते हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उल्फा-आई का असम पुलिस के ‘एजेंट’ को कब्जे में लेने का दावा, पुलिस का इनकार
गैरकानूनी चरमपंथी संगठन, यूनाइटेड लिबरेशन फंट्र ऑफ असम (इंडिपेंडेंट) ने दावा किया है कि उसने म्यांमार में अपने शिविर में असम पुलिस के एक एजेंट को कब्जे में ले लिया है और पुलिस के ‘गुप्त’ कदम का खुलासा किया है।
UP में दारोगा रश्मि यादव की मौत के जिम्मेदार आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की मोहनगंज पुलिस ने महिला हेल्प डेस्क प्रभारी रश्मि यादव की मौत के लिए कथित रूप से जिम्मेदार आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
रोहिणी महिला आश्रम स्वास्थय आकलन समिति की प्रमुख बनी किरण बेदी
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुड्डुचेरी की पूर्व राज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को स्वयंभू संत वीरेंद, द्वारा दिल्ली के रोहिणी में स्थापित आश्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य का आकलन करने वाली समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।
AVGC निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा भारत : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के पास अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ दिखाने के लिए बहुत कुछ है और अपने ‘हार्ड और सॉफ्ट पावर’ के साथ अगले एवीजीसी निर्माण हब के रूप में उभर रहा है।
देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन
महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मराठी भाषा में लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया जो उनकी राजनीति यात्रा को दर्शाती है।
पंजाब पुलिस के सामने बुधवार को पेश होंगी कांग्रेस नेत्री अलका लांबा
कांग्रेस नेत्री अलका लांबा बुधवार को पंजाब के रूपनगर जिले में पुलिस के सामने पेश होंगी। लांबा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध “भड़काऊ बयान” देने का मामला दर्ज है।
अब नवनीत राणा ने दर्ज कराई संजय राउत के खिलाफ शिकायत
देशद्रोह सहित कई आरोपों का सामना कर रहीं मुंबई की जेल में बंद महाराष्ट्र की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मंगलवार को कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शिवसेना सांसद संजय राउत के खिलाफ नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
IPL 2022 : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 29 रन से हराया
रियान पराग के नाबाद अर्धशतक और उम्दा क्षेत्ररक्षण तथा कुलदीप सेन के चार विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में मंगलवार को यहां आरसीबी को 29 रन से हराकर अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार हार का सिलसिला तोड़ा।
सुंजवां आतंकी हमले से संबंधित मामले की जांच NIA ने अपने हाथ मे ली
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने यहां पिछले सप्ताह एक सैन्य शिविर के पास हुए आतंकी हमले की जांच मंगलवार को अपने हाथ में ले ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।