महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मराठी भाषा में लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया जो उनकी राजनीति यात्रा को दर्शाती है।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने पुस्तक का विमोचन करने के बाद राजनीतिक कौशल और चुनावों की गहरी समझ के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह की सराहना की।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘अमित शाह अनि भाजपाची वत्चल’ शीर्षक वाली पुस्तक में शाह के राजनीतिक सफर और उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ ही भाजपा को मजबूत करने और उसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में उनके योगदान का भी उल्लेख किया गया है।
मूल रूप से डॉ अर्निबन गांगुली और शिवानंद द्विवेदी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का मराठी भाषा में अनुवाद डॉ ज्योत्सना कोल्हाटकर ने किया है।


Download Android App
Download iOS App



