केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के पास अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के साथ दिखाने के लिए बहुत कुछ है और अपने ‘हार्ड और सॉफ्ट पावर’ के साथ अगले एवीजीसी निर्माण हब के रूप में उभर रहा है।
यह दुनिया में एक हार्ड पावर के तौर पर उभर रहा है – अनुराग ठाकुर
ठाकुर ने यहां रायसीना डायलॉग को संबोधित करते हुये मंगलवार को कहा कि भारत के पास ‘कंटेंट’ उपमहाद्वीप बनने की क्षमता है, क्योंकि यह दुनिया में एक ‘हार्ड पावर’ के तौर पर उभर रहा है ।
‘रायसीना डायलॉग’ में एक संवाद सत्र के दौरान ठाकुर ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति एवं इतिहास के साथ भारत के पास पेश करने को काफी कुछ है और देश ”हार्ड और सॉफ्ट पावर’ के साथ ‘एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग और कॉमिक्स’ (एवीजीसी) क्षेत्र में निर्माण के गढ़ के तौर पर उभर रहा है ।
उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी राष्ट्र को अस्तित्व में रहने के लिए हार्ड पावर की आवश्यकता होती है, और प्रासंगिक तथा सीमाओं से आगे जा कर अस्तित्व में रहने के लिए एक राष्ट्र को सॉफ्ट पावर की जरूरत होती है ।’’
ठाकुर ने कहा कि सदियों पहले भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता की मजबूती में अपनी कठोर शक्ति का प्रदर्शन किया, जिसने संस्कृति, व्यंजन और वास्तुकला के प्रसार के माध्यम से चीन, कंबोडिया, श्रीलंका, मलेशिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में अपनी नरम शक्ति का विस्तार किया।
मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारत एक हार्ड पावर के रूप में उभर रहा है और सिनेमा के माध्यम से सॉफ्ट पावर का विस्तार कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



