कोरोना गया नहीं, सावधानी जरूरी है
जब कोरोना की लहर पूरे चरम पर थी और इसकी आहट से पहले ही लॉकडाउन से लेकर मास्क लगाने और सैनेटाइजर प्रयोग करने जैसे नियमों का लोगों ने पालन किया तो लगता था कि सब कुछ ठीक-ठाक रहेगा।
गरीबों को मुफ्त अनाज
केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत गरीबी रेखा के नीचे प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 35 किलो अनाज मुफ्त सुलभ कराने की घोषणा करने के साथ ही प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी इसमें समाहित कर दिया है जिससे भारत के प्रत्येक नागरिक या परिवार को भोजन की गारंटी मिल सके।
राजस्थान शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 55 गिरफ्तार
राजस्थान में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब तक सात महिलाओं सहित 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
प्रभु यीशु के जन्म स्थान पर क्रिसमस का उत्साह, करीब 250 भारतीय तीर्थयात्री समारोहों में हुए शामिल
कोविड-19 महामारी के कारण पिछले दो साल से क्रिसमस का उत्साह फीका रहने के बाद इस बार पर्यटकों का आगमन बढ़ने के साथ प्रभु यीशु के जन्म स्थान बेथलहम में खासा उत्साह देखने को मिला।
गुजरात : RSS के सौराष्ट्र क्षेत्र की बैठक में शामिल हुए भागवत, संगठन के विस्तार पर किया मार्गदर्शन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को गुजरात के कच्छ जिले के अंजार में संगठन की एक बैठक में भाग लिया, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर संघ के आधार के विस्तार पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच सेवाएं बहाल : DMRC
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर जसोला विहार शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच सेवाएं बाधित होने के करीब एक घंटे के बाद पुन: बहाल कर दी गयी हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी है।
जम्मू में कई राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
जम्मू में रविवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। यह जानकारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने दी।
ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय ने क्रिसमस के मौके पर शांति और प्रसन्नता के माहौल की कामना की
ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय ने क्रिसमस के मौके पर दुनिया में शांति और प्रसन्नता के माहौल की कामना की। उन्होंने महाराज बनने के बाद क्रिसमस के मौके पर अपने पहले भाषण में बहुधर्मी संदेश दिया और इसमें पूरे ब्रिटेन में गिरजाघरों, मस्जिदों, मंदिरों और गुरुद्वारों द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री प्रचंड को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को रविवार को बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए प्रचंड के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं।
Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने कहा-आरक्षण विधेयकों पर राज्यपाल के सवालों के जवाब दिये गये
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में आरक्षण का दायरा 76 प्रतिशत तक बढ़ाने वाले दो संशोधन विधेयकों पर राज्यपाल अनुसुइया उइके द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब सौंप दिये हैं।