जम्मू में रविवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य सहित कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। यह जानकारी पार्टी के एक प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि सुरनकोट (पुंछ) से डीडीसी सदस्य सोहेल मलिक और अन्य का यहां पार्टी मुख्यालय में जम्मू कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया।
रैना ने कहा कि मलिक, जो एक वकील भी हैं और पहाड़ी समुदाय से हैं, और अन्य के शामिल होने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।
मलिक ने भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि पार्टी ने जम्मू में अभूतपूर्व विकास किया।


Download Android App
Download iOS App



