दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर जसोला विहार शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच सेवाएं बाधित होने के करीब एक घंटे के बाद पुन: बहाल कर दी गयी हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी है।
‘‘सुरक्षा कारणों’’ से इन दोनों स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी गयी थीं।
डीएमआरसी ने ट्वीट कर यात्रियों को इस बारे में सतर्क किया।
डीएमआरसी ने यात्रियों को सूचित करते हुए दो बजकर 50 मिनट पर ट्वीट किया, ‘‘ सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटेनिकल गार्डन तक मैजेंटा लाइन अपडेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।’’
बाद में डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि दोनों स्टेशन के बीच सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।
Normal services have resumed. https://t.co/kpinx4IDEh
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) December 25, 2022
दिल्ली पुलिस के मुताबिक जसोला विहार में एक दवा कंपनी द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा ड्रोन मेट्रो की पटरी पर गिर गया था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ड्रोन रक्त के नमूने ले जा रहा था और इससे सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक दवा कंपनी के पास वैध लाइसेंस है और इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।


Download Android App
Download iOS App



