बिहार के 109 बालू घाटों के खनन पर रोक, पहले ही दिन कमांड सेंटर ने पकड़ी गड़बड़

Summary :

Bihar: बिहार के 109 बालू घाटों पर विभाग ने खनन रोक दिया है। अगले आदेश तक तमाम बालू घाट सील रहेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग के आदेश के बाद ही इन घाटों पर खनन हो सकेगा। Highlights बिहार के बालू घाटों के खनन पर रोक पहले दिन मिली गड़बड़ CCTV की निगरानी में काम मुख्यालय में ही कंट्रोल एंड कमांड सेंटर घाटों पर लगे CCTV से लाइव प्राप्त होने वाले वीडियो की निगरानी के लिए मुख्यालय में ही कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी बनाया गया है। गुरुवार को यह कमांड सेंटर प्रारंभ हुआ। जिसके बाद जानकारी सामने आई कि 109…

Bihar

Bihar: बिहार के 109 बालू घाटों पर विभाग ने खनन रोक दिया है। अगले आदेश तक तमाम बालू घाट सील रहेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग के आदेश के बाद ही इन घाटों पर खनन हो सकेगा।

Highlights

  • बिहार के बालू घाटों के खनन पर रोक
  • पहले दिन मिली गड़बड़
  • CCTV की निगरानी में काम

मुख्यालय में ही कंट्रोल एंड कमांड सेंटर

घाटों पर लगे CCTV से लाइव प्राप्त होने वाले वीडियो की निगरानी के लिए मुख्यालय में ही कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी बनाया गया है। गुरुवार को यह कमांड सेंटर प्रारंभ हुआ। जिसके बाद जानकारी सामने आई कि 109 घाटों से लाइव वीडियो नहीं प्राप्त हो रहे हैं। जिसके बाद विभाग ने संबंधित घाटों से परिवहन के लिए जारी होने वाले चालान पर रोक लगा दी है।

024-25 में बालू घाटों पर खनन में रोक

खान एवं भू-तत्व विभाग ने बालू के अवैध रूप से बढ़ते खनन को देखते हुए वर्ष 2024-25 में बालू घाटों से लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के निर्देश दिए थे। जिन घाटों की नीलामी हो चुकी है उनके बंदोबस्तधारियों को ही घाट पर CCTV लगाने का जिम्मा भी दिया गया था।

109 घाटों से लाइव वीडियो नहीं प्राप्त

घाटों पर लगे CCTV से लाइव प्राप्त होने वाले वीडियो की निगरानी के लिए मुख्यालय में ही कंट्रोल एंड कमांड सेंटर भी बनाया गया है। गुरुवार को यह कमांड सेंटर प्रारंभ हुआ। जिसके बाद जानकारी सामने आई कि 109 घाटों से लाइव वीडियो नहीं प्राप्त हो रहे हैं। जिसके बाद विभाग ने संबंधित घाटों से परिवहन के लिए जारी होने वाले चालान पर रोक लगा दी है।

विभाग के सूत्रों ने बताया कि खान एवं भूतत्व विभाग ने यह कदम बालू के अवैध खनन, भंडारण और बिक्री रोकने के लिए उठाया है। विभाग के अनुसार, बालू घाटों से लाइव वीडियो कमांड सेंटर को जैसे ही मिलने लगेंगे चालान जारी करने की व्यवस्था दोबारा बहाल कर दी जाएगी।

बता दें कि कमांड सेंटर में लाइव वीडियो की मानीटरिंग के लिए पाली के अनुसार खनिज विकास पदाधिकारी और खान निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan