आज का राशिफल (29 अप्रैल 2023)
प्रोफेशनल मामले में आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। बैंक बैलेंस हेल्दी रखने का प्रयास सफल हो सकता है। आप के हर फैसले में परिवार का साथ मिलने वाला है। कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बन सकता है,तैयार रहें। प्रॉपर्टी सैक्टर में कोई बड़ी डील कर सकते हैं।
महरौली हत्याकांड : कोर्ट आज पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने पर सुनाएगी आदेश
राजधानी के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर की गला दबाकर हत्या करने और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय करने पर दिल्ली की अदालत शनिवार को अपना आदेश सुना सकती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री की द्विपक्षीय वार्ता, सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर की चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर राष्ट्रीय राजधानी में रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की।
‘रावण’ वाले बयान को लेकर गहलोत बोले- शेखावत जल्द जा सकते हैं जेल
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ‘राजस्थान की राजनीति का रावण’ कहने के बाद, गहलोत ने शुक्रवार को पलटवार करते हुए कहा कि सिंह ‘संजीवनी घोटाले में जल्द ही जेल जा सकते हैं’.
चीन-यूक्रेन वार्ता का नतीजा
रूस-यूक्रेन के युद्ध को चलते एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मोर्चे पर इस युद्ध की समाप्ति के उपाय ढूंढने के बजाय इसे जिस तरह भड़काये रखने के ही इन्तजाम बांधे जाने के बीच चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग का यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर वार्तालाप
राजनाथ का चीन को कड़ा संदेश
चीन का रवैया भारत के प्रति कभी भी सकारात्मक नहीं रहा। उसने न केवल सीमा विवाद को लेकरतार तनाव पैदा किया बल्कि दक्षिण एशिया में भारत के प्रभाव को कम करने के लिए पाकिस्तान के साथ दोस्ती की और साथ ही साथ भारत के पड़ोसी देशों नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और बंगलादेश में अपनी पैठ बढ़ाई।
दिल्ली में बढ़ता अपराध : 3 हमलावरों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
मध्य दिल्ली में शुक्रवार को तीन हमलावरों ने दिनदहाड़े एक 35 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी इमरान उर्फ नन्हे के रूप में हुई बताई जा रही है।
अमित शाह पर विवादित टिप्पणी मामले में राहुल को बड़ी राहत, झारखंड HC ने पेशी पर लगी रोक बढ़ाई
झारखंड उच्च न्यायालय ने अमित शाह के बारे में कथित रूप से विवादित टिप्पणी करने के मामले में पेशी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को स्थानीय न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जारी नोटिस पर लगी रोक शुक्रवार को बढ़ा दी।
ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत ने सूडान से अपने लगभग 2 हजार 400 नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाला
भारत ने सूडान से लगभग 2 हजार 400 नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाला, जिनमें से 700 से अधिक भारतीय दो जत्थों में यहां पहुंच चुके हैं। बचाए गए 300 भारतीयों का 13वां जत्था पोर्ट सूडान से जहाज के जरिए जेद्दा के लिए रवाना हुआ।
वार्ड सदस्या को मारपीट कर बंधक बना कर लूट की घटना को दिया अंजाम
बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के श्रीपुर कस्वा गांव में एक बार फिर पारम्परिक हथियारों से लैस अपराधियों ने धोबिनिया पोखर अवस्थित वार्ड 4 की वार्ड सदस्या पिंकी कुमारी के घर पर थाबा बोल नगदी व स्वर्णाभूषन समेत लगभग आठ की संपत्ति लूट कर भाग गए