घोड़ासहन : बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के श्रीपुर कस्वा गांव में एक बार फिर पारम्परिक हथियारों से लैस अपराधियों ने धोबिनिया पोखर अवस्थित वार्ड 4 की वार्ड सदस्या पिंकी कुमारी के घर पर थाबा बोल नगदी व स्वर्णाभूषन समेत लगभग आठ की संपत्ति लूट कर भाग गए। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर गृह स्वामी से घटना की जानकारी लिया हालांकि कुछ देर बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा एवं सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए और विस्तृत जानकारी लिया। इस सप्ताह के भीतर लूट के यह दूसरी घटना है। गृह स्वामी राजू बैठा ने बताया की हम सब परिवार सो रहे तभी लगभग 9:30 बजे रात को आधा दर्जन की संख्या में पारंपरिक हथियारों से लैस अपराधी छत पर चढ़ गए और मेरी पत्नी पिंकी कुमारी को कब्जे में ले लिया पत्नी पर हमला कर घर मे रखे नगदी 2 लाख 8 हजार एवं आभूषण समेत 8 लाख की लूट की घटना को अंजाम दे कर भाग निकले। हालांकि इस दौरान घटना की रात्रि में ही सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में घोड़ासहन,झरौखर,जितना तथा कुंडवा चैन पुर थानाध्यक्ष सदल पहुंच अपराधियों के धर पकड़ के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में छापेमारी भी किया लेकिन ग्रामीणों के अनुसार अपराधी घटना को अंजाम देते उत्तर दिशा की ओर भाग निकले।
वार्ड सदस्या को मारपीट कर बंधक बना कर लूट की घटना को दिया अंजाम
Summary :
बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत के श्रीपुर कस्वा गांव में एक बार फिर पारम्परिक हथियारों से लैस अपराधियों ने धोबिनिया पोखर अवस्थित वार्ड 4 की वार्ड सदस्या पिंकी कुमारी के घर पर थाबा बोल नगदी व स्वर्णाभूषन समेत लगभग आठ की संपत्ति लूट कर भाग गए


Download Android App
Download iOS App



