February 22, 2024 - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

कोरिया व जापान की यात्रा करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर होगी वार्ता

rrrrr 152

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच से आठ मार्च, 2024 तक भारत के दो रणनीतिक साझीदार देशों दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर पहले दक्षिण कोरिया का दो दिवसीय यात्रा करेंगे जहां वह भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों देशों के रिश्तों में हाल के दिनों में लगातार हो […]

Sandeshkhali : विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को घसीटा

rrrrr 151

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के तनावग्रस्‍त संदेशखाली गांव पहुंचे लोकसभा सांसद और भाजपा की राज्‍य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने गुरुवार को उस समय घसीटा, जब वह पुलिस स्टेशन के सामने धरना दे रहे थे। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के मुताबिक, मजूमदार को पहले गिरफ्तार किया गया […]

अमित शाह : अगला लोकसभा चुनाव तय करेगा देश का भविष्य

rrrrr 150

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है। आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्‍वगुरु बनाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के हाईस्कूल मैदान में […]

PM Modi को किसानों ने कहा धन्यवाद, ‘गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी लाएगी अच्छे दिन’

rrrrr 149

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया। केंद्रीय कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमतों में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया। मोदी कैबिनेट के इस बड़े फैसले पर किसानों ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के किसानों ने मोदी सरकार के […]

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना

cm yogi or nirmala seeta raman

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि वह सही अर्थों में “गतिशील मुख्यमंत्री” हैं। गोरखपुर की अपनी पहली यात्रा के दौरान, नए आयकर विभाग भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए, सीतारमण ने सीएम योगी के संदर्भ […]

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को दी गई जेड-प्लस सुरक्षा

rrrrr 148

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गृह मंत्रालय ने खरगे पर खतरे की आशंका को देखते हुए इस महीने की शुरुआत में यह फैसला लिया। सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडो पूरे देश […]

आगरा किले के ‘दीवान-ए-आम’ परिसर में अब नहीं किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन

rrrrr 147

उत्तर प्रदेश के आगरा किले के ‘दीवान-ए-आम’ में अब जश्र-संगीत से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती से जुड़े दो कार्यक्रमों के आयोजन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह तय किया है कि अब से इस परिसर […]

कांग्रेस के गठबंधन के साथ जा सकते है स्वामी प्रसाद मौर्य

swami morya

अपनी एमएलसी सीट से इस्तीफा देने और समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के कुछ दिनों बाद, स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को नई दिल्ली में अपनी नई राजनीतिक पार्टी, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) लॉन्च की। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी का एकमात्र इरादा INDI गठबंधन को मजबूत करना और […]

अनुराग ठाकुर : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुनिश्चित करें कि पश्चिम बंगाल में मीडिया का दमन नहीं हो

rrrrr 145

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में एक टेलीविजन चैनल के पत्रकार की गिरफ्तारी पर बृहस्पतिवार को गंभीर आपत्ति जताई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि राज्य में मीडिया का दमन नहीं हो। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकुर ने पत्रकार की गिरफ्तारी […]

दिल्ली विश्विद्यालय के शिक्षकों की हड़ताल, समय पर ग्रांट जारी नहीं

DU

  दिल्ली विश्वविद्यालय के सैकड़ों शिक्षक गुरुवार को हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल दिल्ली सरकार से पूरी तरह वित्त पोषित दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी 12 कॉलेजों में रही। ​ दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार भागी का कहना है। 939 शिक्षण पद सृजित किए गए दिल्ली सरकार समय पर ग्रांट जारी […]

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।