कोरिया व जापान की यात्रा करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर होगी वार्ता

Summary :

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच से आठ मार्च, 2024 तक भारत के दो रणनीतिक साझीदार देशों दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर पहले दक्षिण कोरिया का दो दिवसीय यात्रा करेंगे जहां वह भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों देशों के रिश्तों में हाल के दिनों में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण करार दिया है जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के हर आयाम की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।  Highlights  कोरिया व जापान की यात्रा करेंगे विदेश…

विदेश मंत्री एस. जयशंकर पांच से आठ मार्च, 2024 तक भारत के दो रणनीतिक साझीदार देशों दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर जाएंगे। जयशंकर पहले दक्षिण कोरिया का दो दिवसीय यात्रा करेंगे जहां वह भारत-दक्षिण कोरिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों देशों के रिश्तों में हाल के दिनों में लगातार हो रहे सुधार को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण करार दिया है जिसमें द्विपक्षीय संबंधों के हर आयाम की समीक्षा की जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

 Highlights 

  • कोरिया व जापान की यात्रा करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर 
  • कई अहम मुद्दों पर होगी वार्ता 
  • रणनीतिक वार्ता का आयोजन 

रणनीतिक वार्ता का आयोजन

इसके बाद जयशंकर टोक्यो जाएंगे जहां भारत-जापान विदेश मंत्रियों की सालाना होने वाली रणनीतिक वार्ता का आयोजन होने वाला है। जापान की विदेश मंत्री योको कामीकावा के साथ होने वाली इस वार्ता को दोनों देशों के रिश्तों को दिशा देने वाला माना जाता है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर के जापान दौरे पर होने वाली वार्ता में रक्षा, सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ ईंधन, हाई स्पीड ट्रेन और कनेक्टिविटी का मुद्दा खास तौर पर उठेगा। दोनों देशों में होने वाली बैठकों में एशिया प्रशांत क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा होगी।

अमेरिका के साथ मिलकर क्वाड संगठन का गठन

जापान और भारत दोनों ने आस्ट्रेलिया और अमेरिका के साथ मिलकर क्वाड संगठन का गठन किया है। क्वाड की आगामी बैठक भारत में होने वाली है जिसकी तैयारियों पर भी चर्चा होगी। जापान में जयशंकर वहां आयोजित होने वाली रायसीना राउंड टेबल बैठक में भी शिरकत करेंगे। वह सियोल और टोक्यो में कारोबार जगत व स्थानीय थिंक टैंक के प्रतिनिधियों से भी अलग से मुलाकात करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team