आगरा किले के ‘दीवान-ए-आम’ परिसर में अब नहीं किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन

Summary :

उत्तर प्रदेश के आगरा किले के ‘दीवान-ए-आम’ में अब जश्र-संगीत से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती से जुड़े दो कार्यक्रमों के आयोजन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह तय किया है कि अब से इस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। Highlights  परिसर में अब नहीं किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन  मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर   आई दरारों और मरम्मत में आ रही दिक्कत मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर अधिकारी ने बताया कि किले के…

उत्तर प्रदेश के आगरा किले के ‘दीवान-ए-आम’ में अब जश्र-संगीत से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती से जुड़े दो कार्यक्रमों के आयोजन के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यह तय किया है कि अब से इस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Highlights 

  • परिसर में अब नहीं किया जाएगा कार्यक्रमों का आयोजन 
  • मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर  
  • आई दरारों और मरम्मत में आ रही दिक्कत

मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर

अधिकारी ने बताया कि किले के ‘दीवान-ए-आम’ परिसर में आई दरारों और मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
19 फरवरी को आगरा किले में छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ.राजकुमार पटेल ने बताया कि जो दिक्कते सामने आई हैं, वे न बढ़े इसके लिए यहां कार्यक्रम नहीं कराने का निर्णय लिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team